फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकाने वाले आंकड़े, कोरोना काल में 30 प्रतिशत बढ़ गए लखपति, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Wed, 30 Dec 2020 06:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आयकर फार्म फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड महामारी से प्रभावित इस वित्तीय वर्ष में भी आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। लघु उद्योग बढ़े हैं। आयकर विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार मेरठ शहर में ही 30 प्रतिशत तक लखपति बढ़े हैं। लॉकडाउन के दौरान वर्ष 2020-21 की प्रथम छमाही में ही 87602 लोगों ने रिटर्न दाखिल कर रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2019-20 में 2,91,611 लोगों ने आईटीआर भरी है। पूर्व के वर्षों में आईटीआर फाइल करने वालों की संख्या में 10 से 15 प्रतिशत तक इजाफा होता था।

विज्ञापन


आयकर रिटर्न वर्ष 2019-20 फाइल करने के लिए आज अंतिम दिन है। विभागीय स्तर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 जनवरी तक जो आंकड़ा प्राप्त होगा उसमें 30 प्रतिशत तक इजाफा होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: शहादत को सलाम: सर्द मौसम में जोश हाई...शहीद अनिल तोमर के अंतिम संस्कार में लगे भारत मां के जयकारे
विज्ञापन


वर्ष 2019-20 के आंकड़ों के अनुसार 
 आईटीआर-1 फाइल करने वाले     72.35 % 
 आईटीआर-2 फाइल करने वाले      62.94 % 
 आईटीआर-3 फाइल करने वाले      46.49 % 
 आईटीआर-4 फाइल करने वाले      63.39 %  
 आइटीआर-5 फाइल करने वाले     63.39 %
 आईटीआर-6 फाइल करने वाले      36.10 %  
 आइटीआर-7 फाइल करने वाले     43.34 % 

दो बार बढ़ी तारीख
सरकार ने करदाताओं को राहत देने के लिए कोरोना काल में आयकर की रिटर्न भरने की तारीख दो बार बढ़ाई है। विभाग के अनुसार अमूमन 31 जुलाई तक आयकर रिटर्न फाइल की जाती है लेकिन इस साल पहले आयकर रिटर्न की तारीख बढ़ाकर 31 अक्तूबर की गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शहादत को नमन: बहुत वादे निभाने थे... अधूरा रह गया सबकुछ, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें

इसके बाद आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए भी बिना विलंब शुल्क के 31 अगस्त तक रिटर्न दाखिल करने की छूट दी थी। अब वित्तीय वर्ष 2019-20 की रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2020 की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें