फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पहलगाम हमले को लेकर पीएम को खून से लिखा पत्र

विज्ञापन
जलालाबाद में खून से लिखा गया पत्र ।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। जगह जगह विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। शुक्रवार को कस्बे के दीपक सैनी उर्फ बजरंगी ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर रोष व्यक्त करते हुए खून से प्रधानमंत्री को पत्र लिखा और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
खून से लिखे पत्र में दीपक सैनी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी समय आ गया है कि देश के निर्दोष नागरिकों कि हत्या, शहीद सैनिकों के बलिदान का बदला लिया जाए। आतंकवादियों और उसके सरपरस्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जी निवेदन है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए आज पूरा देश गुस्से में है, जिसके चलते आज आतंक के खिलाफ पूरा देश आपके साथ हैं। अब समय आ गया है जब आतंक और उसके पनाहगारों को धरती से नष्ट किया जाए, यही मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें