फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में 12 बांग्लादेशी समेत 15 लोगों की जमात मिली

विज्ञापन
थानाभावन क्षेत्र के गांव इस्लामपुर भैसानी में विदेशी जमात से जानकारी लेती स्वास्थ्य विभाग की ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मस्जिद में 12 बांग्लादेशी समेत 15 लोगों की जमात मिली
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। खुफिया विभाग की सूचना के बाद पुलिस को भैंसानी इस्लामपुर गांव में पहुंचकर 12 बांग्लादेशी सहित बाहर से आई जमात में 15 लोग मिले। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जमातियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पुलिस ने सभी जमातियों को 14 दिन तक मस्जिद में ही रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खुफिया विभाग के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में बांग्लादेश से जमात आई हुई है। सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। सीओ अमित सक्सेना ने बताया कि जमात में आए लोगों में 12 बांग्लादेशी, दो असम व एक मुरादाबाद का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अभी तक यह बातें सामने आ रही है कि बांग्लादेश से सभी लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। सभी लोगों का पासपोर्ट मंगाया जा रहा है। पासपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फिलहाल सभी जमातियों को 14 दिन तक मस्जिद में ही रहने के आदेश दिए हैं। सामुदायिक चिकित्सालय के डॉक्टर हुमायूं ने बताया कि सामान्य जांच कर ली गई है। फिलहाल सभी लोग स्वस्थ पाए गए है। समय-समय जमातियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें