फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पिछड़े वर्ग की गरीब बेटियों की शादी पर मिलेगा 20 हजार का अनुदान

Wed, 31 Dec 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

अन्य पिछड़ा वर्ग की गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में शादी अनुदान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अन्य पिछड़ा वर्ग की गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में शादी अनुदान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि योजना का लाभ ऐसे परिवारों को दिया जाएगा, जिनकी वार्षिक आय शहरी, ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में एक लाख रुपये से अधिक नहीं है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: New Year 2026: ठंड पर भारी जश्न, नए साल के पहले दिन कड़ाके की सर्दी, बूंदाबांदी के भी आसार

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासनादेश के अनुसार प्रथम आवत–प्रथम पावत के सिद्धांत पर पात्र लाभार्थियों को 20 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिलाओं एवं दिव्यांगजन आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। एक परिवार से अधिकतम दो पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान अनुमन्य होगा।

आवेदन विभागीय वेबसाइट www.shadianudan.upsdc.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्र, साइबर कैफे अथवा निजी इंटरनेट के जरिए किया जा सकता है।

योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, नवीन विकास भवन में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें