डीआईजी पर एक करोड़ की सुपारी लेने का लगाया आरोप
गैंगस्टर फिरोज खान ने दूसरे मंडल के एक डीआईजी का नाम लेते हुए कहा कि उन पर एक करोड़ रुपये की सुपारी जा चुकी है। पुलिस-प्रशासन उसका एनकाउंटर की चाह रख रहा है। इससे पहले भी कई बार सुपारी दी गई, लेकिन मिशन में फेल रहे। फिरोज का कहना है कि पुलिस स्टाफ न्यायालय के स्टे को नहीं मानता और कहता है कि जब तक कोर्ट कचहरी देखेंगे तब तक दीवार से चिपका देंगे। उन्होंने कहा कि अगर उसके साथ कोई हादसा होता है तो उसके जिम्मेदार पुलिस-प्रशासन के अधिकारी होंगे। उसने कहा कि स्टे के बाद भी अगर उसे परेशान किया तो वह आत्महत्या कर लेंगे। यह आत्महत्या नहीं होगी बल्कि यह अधिकारियों को सजा दिलाने के लिए उसकी मजबूरी होगी। वीडियो में अधिकारियों के नाम लिखा पर्चा और स्टे की कॉपी दीवार पर लगी होना दिखाया। वीडियो में कमरे की छत के कुंडे में रस्सी भी बंधी हुई दिखाई दे रही है।
वीडियो वायरल कर लोगों को भ्रमित करना चाहता है फिरोज
इस संबंध में एसपी एनपी सिंह का कहना है कि यदि फिरोज की गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश पारित हुआ है तो आदेश की सत्यापित प्रति संबंधित कार्यालय/विवेचक को नियमानुसार उपलब्ध कराए। एसपी का कहना है कि वीडियो वायरल कर फिरोज ने लोगों को भ्रमित कर सहानुभूति प्राप्त करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा और उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगी।