फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डंपर ने पांच साल की बालिका को रौंदा, मौत

विज्ञापन
नजीबाबाद में पांच साल की बच्ची की मौत पर रोते माता-पिता। संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद। पुकार सिनेमा के निकट डंपर के नीचे आने से पांच साल की बच्ची जिज्ञासा की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने मार्ग एक घंटे तक जाम लगाया।
विज्ञापन

कोटद्वार दिशा से कोतवाली दिशा में जा रहे डंपर ने मंगवार की शाम पुकार रेलवे क्रॉसिंग के निकट पांच वर्षीय बालिका को रौंद दिया। रायपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहअलीपुर कोटरा निवासी सहदेव अपने परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहा था। नजीबाबाद पहुंचने पर वह रायपुर जाने के लिए परिवार के साथ पैदल रायपुर अड्डे की दिशा में जा रहा था, तभी पुकार सिनेमा रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में चौधरी कांप्लेक्स के निकट राख से भरे डंपर ने अचानक पांच वर्षीय बालिका जिज्ञासा को रौंद दिया। बालिका अपने पिता सहदेव की गोद में थी, अचानक डंपर की टक्कर से बालिका गोद से गिरी और डंपर ने बालिका को बुरी तरह रौंद डाला। बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बालिका के साथ उसकी मां, मामा, मामी और अन्य परिजन थे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी धीरज सोलंकी घटनास्थल पर पहुंचे।डंपर चालक डंपर छोड़कर भाग गया। बालिका के गांव से ग्रामीण और संबंधी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने परिजनों के साथ डंपर चालक की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगा दिया। सीओ के समझाने के बाद ग्रामीण मार्ग से हटे। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, बालिका के परिजन और ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें