फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खेत में बैठे किसान को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
कैराना में घायल किसान के बारे में जानकारी करने पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : mathura
विज्ञापन
कैराना। गांव बदलूगढ़ में सोमवार की रात अपने खेत पर बैठे किसान देवेंद्र सिंह (50) को बाइक सवार तीन युवकों ने सिर और कमर में गोली मार दी। परिजन घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला आलकला निवासी देवेंद्र सिंह सोमवार रात करीब 9:30 बजे गांव बदलूगढ़ के पास अपने खेत पर चारपाई पर अकेले बैठे थे। इस दौरान बाइक पर तीन अज्ञात हमलावर आए और देवेंद्र सिंह के सिर में और कमर में गोली मार दी। बाद में आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बाद में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह भी सरकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। घायल के बेटे उपेंद्र ने बताया कि उनकी किसी रंजिश नहीं है। किसने और क्यों गोली मारी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कैराना में घायल किसान के बारे में जानकारी करने पहुंचे पुलिसकर्मी- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें