फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार का इनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। उदपुर क्षेत्र में बुधवार देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 25 हजार का इनामी बदमाश आरिफ निवासी बल्ला माजरा पुलिस की गोली से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उदपुर गांव के पास कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही झिंझाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान इनामी आरिफ के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरिफ पर गोकशी, चोरी व अन्य अपराधों के 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और कुल्हाड़ी बरामद की है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार और कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें