फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए जयंत चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। पंजाब प्रांत में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहां के लोग और मवेशी संकट में हैं। हालात लगातार बिगड़ते जा रह हैं। ऐसे समय में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्र में कौशल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयन्त सिंह ने बड़ा ऐलान किया है।
रालोद के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने बताया कि चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जनहित और मानवता की नीतियों पर चलते हुए वह स्वयं और उनकी पार्टी के सांसद एवं विधायक अपना एक माह का वेतन पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही जयन्त चौधरी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, देशवासियों से भी अपील की कि इस कठिन परिस्थिति में तन, मन और धन से पंजाब के लोगों का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें