फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल
विज्ञापन

कांधला (शामली)। भारसी मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
जनपद बागपत के थाना छपरौली निवासी शोभाराम अपनी पत्नी अमरेश के साथ बाइक पर अपनी रिश्तेदारी गांव खेड़ा मस्तान से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही भारसी मोड़ पर पहुंचे तो उनकी बाइक दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक की चपेट में आने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दंपती को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दंपती की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक नौशाद निवासी मुजफ्फरनगर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर जनपद बागपत के थाना रमाला के गांव नसौली बरवाला निवासी निखिल बाइक पर सवार होकर बुढ़ाना जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार कस्बे के बुढ़ाना रोड स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो बाइक असंतुलित होकर खाई में गिर गई। बाइक के खाई में गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें