फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खोखरी नदी तट से उठी हरियाली की अलख, किया पौधरोपण

Mon, 13 Jul 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय सिंभालका में पौधरोपण करते। स्कूल
विज्ञापन
शामली। पौधरोपण महाभियान-2026 के तहत शनिवार को जनपद में वन प्रभाग की ओर से खोखरी नदी तट और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय भैंसवाल में पौधरोपण कार्यक्रम हुए। वहीं, स्कूल परिसरों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

चौसाना-बिडौली मार्ग स्थित खोखरी नदी पुल के समीप जनपद के नोडल अधिकारी संजय कुमार (आईएएस) ने मोलश्री का पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने रोपित पौधों की सुरक्षा, नियमित सिंचाई, निराई-गुड़ाई और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने खोखरी नदी के पुनरुद्धार कार्यों का निरीक्षण कर जलधारा के संरक्षण और तटों के विकास की प्रगति का भी जायजा लिया। एडीएम वित्त सत्येंद्र सिंह ने नीम, बीडीओ ऊन ने पिलखन तथा एसडीएम ऊन विनय प्रताप सिंह भदौरिया ने पीपल का पौधा रोपा। क्षेत्रीय वनाधिकारी कृष्णकांत एवं अन्य अधिकारियों ने कदंब, सेमल, बरगद, पीपल और पिलखन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, भैंसवाल में संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी के नेतृत्व में करीब 200 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल आदि रहे। राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सभी से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेजों में भी हुआ पौधरोपण
शहर के आरके इंटर कॉलेज परिसर में डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल, अमित मलिक, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने पौधरोपण किया। प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन लांक में बीईओ कुमारी प्रिंसी, प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने किया। कंपोजिट विद्यालय बरलाजट में प्रधानाध्यापिका अंजलि, शिक्षिका मुनेश देवी व शिक्षकों ने किया। कंपोजिट विद्यालय सिंभालका में प्रधानाध्यापिका रेशमा व ग्राम प्रधान ने 41 पौधे रोपित किए। शहर के वीवी पीजी कॉलेज में डाॅ. भूपेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार ने पौधरोपण किया।

कंपोजिट विद्यालय सिंभालका में पौधरोपण करते। स्कूल

कंपोजिट विद्यालय सिंभालका में पौधरोपण करते। स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें