फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन

शामली। स्वास्थ्य विभाग के सामने एक बार फिर कोरोना की दूसरी लहर से निपटने की चुनौती है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय के भवन में 100-100 बेड के आधुनिक सुविधाओं से लैस कोविड एल-1 व एल-2 अस्पताल बनाए गए हैं। कोरोना के केस बढ़ने पर इन अस्पतालों को फिर से चालू कर दिया गया है।
हर वर्ष सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार कोरोना की दूसरी लहर के बीच यह दिवस मनाया जा रहा है। पिछले साल जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा था। सितंबर माह में कोरोना पीक पर पहुंचा था और एक दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 87 तक पहुंच गई थी। कोरोना से निबटने के लिए पहले झिंझाना सीएचसी में कोविड अस्पताल बनाया गया था, लेकिन बाद में जिला संयुक्त चिकित्सालय में 100-100 बेड का कोविड एल-1 व एल-2 अस्पताल तैयार किया गया था। इससे पहले कोरोना के गंभीर मरीजों को सहारनपुर या मेरठ मेडिकल भेजा जाता था।
विज्ञापन

इस साल फरवरी में दो-तीन दिन तक कोरोना का कोई केस नहीं बचा था। मार्च माह में कोरोना के केस फिर आने शुरू हुए। मार्च में पहले एक-दो केस, फिर चार-पांच, फिर 10 के आसपास केस आने के कारण 60 से ज्यादा केस सामने आए। अप्रैल माह में रोजाना 15 के आसपास केस मिल रहे हैं। वर्तमान में सक्रिय केस की संख्या 100 के करीब हो गई हैं। कोरोना के केस बढ़ने पर कोविड अस्पताल फिर से चालू कर दिया गया है। रविवार को कोविड एल-2 अस्पताल में कोरोना का एक मरीज भर्ती हुआ था।
नियमित स्वास्थ्य सुविधाओं में आई कमी
कोरोना से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी से जुटा हुआ है, लेकिन मरीजों को नियमित स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी आई है। नवनिर्मित जिला संयुक्त चिकित्सालय में ओपीडी व डिलीवरी की सुविधा शुरू करने की योजना था, लेकिन शासन द्वारा कोरोना के केस बढ़ने के कारण जिला अस्पताल चालू करने से मना करते हुए कोविड अस्पताल चलाने के लिए कहा गया। कोरोनारोधी टीकाकरण में स्वास्थ्यकर्मियों व अधिकारियों की ड्यूटी के कारण सरकारी अस्पतालों में ओपीडी में मरीजों को मिलने वाली नियमित स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी भी आई है।
विज्ञापन

कोट...
कोरोना के मरीजों के उपचार और बचाव के लिए कोविड अस्पताल में वेंटीलेटर, ऑक्सीन गैस और पर्याप्त मात्रा में दवाएं आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए रोजाना करीब 1600 व्यक्तियों सैंपल लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित हैं। - डॉ. श्रीकांत शर्मा, एसीएमओ एवं जिला सर्विलांस अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें