फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विकास भवन से भैंसवाल रोड तक बनेगी 14 मीटर चौड़ी सड़क

Wed, 28 Jan 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के विकास भवन से भैसवाल रोड तक जाने वाली ़़ चार  मीटर सडक का  होगा चौडीकरण
विज्ञापन
शामली। नवीन मुख्यालय में विकास भवन के बराबर में बीएसए कार्यालय से भैंसवाल रोड तक 14 मीटर चौड़ी चार लेन सड़क का निर्माण होगा। चार लेन भूमि खरीदकर संबंधी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने चार करोड़ 80 लाख रुपये का एस्टीमेट शासन को भेजा है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव में नवीन मुख्यालय में कलक्ट्रेट कार्यालय चालू हो चुका है। कलक्ट्रेट कार्यालय के बाद आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेरठ- करनाल हाईवे से लेकर भैंसवाल गांव के पुल तक दोनों पूर्वी नहर की पटरियों को चौड़ीकरण प्रस्तावित है। दूसरी ओेर भैंसवाल रोड से लेकर कलक्ट्रेट और विकास भवन तक आने-जाने के लिए चार लेन 14 मीटर सड़क का निर्माण की कार्ययोजना तैयार की है। हालांकि विकास भवन से बीएसए कार्यालय तक जिला पंचायत की ओर से चार मीटर सीसी सड़क बनी है।
डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि विकास भवन से लेकर बीएसए कार्यालय तक सड़क के लिए भूमि उपलब्ध है। बीएसए कार्यालय से लेकर भैंसवाल रोड तक 14 मीटर सड़क के निर्माण के लिए किसानों से भूमि खरीद की जाएगी। किसानों की भूमि के मुआवजा के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि विकास भवन से लेकर भैसवाल रोड तक चार करोड़ 80 लाख रुपये का एस्टीमेट शासन को भेजा है। शासन से धनराशि की मंजूरी के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें