फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विद्युत विभाग के मेगा कैंप में 99 मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जनपद के विद्युत वितरण खंड ऊन, शामली, थानाभवन और कैराना के उपकेन्द्रों में सोमवार को वाणिज्यिक मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग ने उपभोक्ताओं की विभिन्न शिकायतों का त्वरित समाधान किया। 99 मामलों का निस्तारण किया गया।
अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कैम्प में बिल संशोधन, मीटर बदलने, भार वृद्धि, नए संयोजन और स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन जैसी समस्याओं का भी समाधान किया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिल संशोधन के 24 प्रकरणों में से 22 का समाधान किया गया, जबकि मीटर रिप्लेसमेंट के 7 प्रकरणों में से 6 में मीटर बदला गया। भार वृद्धि के अंतर्गत 24 उपभोक्ताओं के 28 किलोवाट भार बढ़ाए गए और 936 उपभोक्ताओं से कुल 29.73 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। नए संयोजन के 7 आवेदन में से 6 का संयोजन निर्गत किया गया और अन्य 20 शिकायतों का समाधान पूरी तरह किया गया। स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन के 22 प्रकरणों में से 21 का निस्तारण किया गया। उपभोक्ताओं ने विभाग की इस पहल को सराहा और कहा कि ऐसे मेगा कैम्प से उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान होने के साथ-साथ विद्युत विभाग की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली भी बेहतर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को भी शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें