फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में आए बीएसएफ के जवान समेत 97 और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी ड्यूटी में आए बीएसएफ के जवान सहित 97 और संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में आए बीएसएफ का जवान एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमित मिला है। उसे कोविड अस्पताल के होम आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। जिले में 97 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 151 मरीज स्वस्थ हुए। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 1016 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 97 और कोरोना संक्रमित पाए गए। विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में आए बीएसएफ के जवान को हल्की खांसी व गले में खरास की समस्या आई तो उसने सीएचसी पर कोरोना की जांच कराई। एंटीजन जांच में जवान कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य वभिाग ने उसे एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जवान मूल रूप से तमिलनाडू का निवासी है और उसकी तैनाती जैसलमेर में है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि बीएसएफ के जवान एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमित आया है। उसे आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा जिले में आरटीपीसीआर जांच में 97 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। शामली शहर के एक बैंक के दो कर्मचारी संक्रमित पाए गए। शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड, मनिहारन, बरखंडी, गोशाला रोड, आदर्श विहार कालोनी, दयानंद नगर समेत कई मोहल्लों में करीब 15 लोग संक्रमित मिले हैं। कस्बा ऊन में दो लोग, थानाभवन में तीन व झिंझाना में एक संक्रमित मिला है। इनमें गांव मुंडेट में 16, गांव रामड़ा में आठ, मोरमाजरा में आठ, हिंड में नौ, कैड़ी में तीन लोग संक्रमित पाए गए। कस्बा कैराना में 15 लोग संक्रमित मिले हैं। गांव बलवा में चार, खेड़ीकरमू में एक, किरोड़ी में चार, खंदरावली, हरड़, कैल, गोसगढ़, जाफरपुर, रायपुर, नोजल, मुल्लापुर, खुरगान, जलालपुर, पीपलहेड़ा, नौनांगली,भनेड़ा, शिकारपुर, कमालपुर, सुनेहड़ा व भाज्जू में एक-एक, बुधुपुरा में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 97 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 151 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें