फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 डाक मत पत्रों में शामली में पड़े 65वोट

Thu, 16 Nov 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली गुड़ मंडी में मतपेटिका में मतपत्र डालती महिला कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली नगर निकाय चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों ने दूसरे प्रशिक्षण के दौरान डाक मतपत्र डाले गए। मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल पर सबसे ज्यादा वोट शामली नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व सदस्य के लिए डाक मत पत्र डाले गए हैं। शुक्रवार को भी प्रशिक्षण स्थल पर मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों द्वारा सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक निकायवार वोट डाली जाएगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी स्थल के नीलामी चबूतरों में नगर निकाय चुनाव ड्यूटी में लगाए मतदान कर्मचारियों के प्रशिक्षण स्थल पर शामली, कांधला, कैराना नगर पालिका परिषद, बनत, गढ़ीपुख्ता, ऊन, जलालाबाद, एलम, थानाभवन, झिंझाना नगर पंचायतों में निकाय वार वोट डालने के लिए सुविधा केंद्र की व्यवस्था की गई थी। नगर निकाय चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कर्मचारियों के अध्यक्ष पद 96 डाक पत्र डाले गए हैं। सबसे ज्यादा डाक मत पत्र शामली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 65 डाक मतपत्र डाले गए हैं। शामली नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए दोपहर दो बजे तक 21 डाक मत डाले गए थे। शाम पांच बजे तक डाक मत पत्रों की संख्या 65 पहुंच गई। डाक मतपत्रों में एलम, गढ़ीपुख्ता, झिंझाना नगरपंचायत में अध्यक्ष पदों के लिए एक भी डाक मतपत्र नहीं डाले गए।
विज्ञापन
कांधला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पर नौ,कैराना, छह, बनत चार, थानाभवन में सात, जलालाबाद नगर पंचायत में एक डाक मत पत्र, ऊन नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चार डाक मतपत्र डाले गए हैं। दोपहर दो बजे तक शामली नगर पालिका परिषद के सदस्य पदों के लिए 22, कैराना में दो, कांधला में छह, ऊन नगरपंचायत में एक डाक मत डाला गया था। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार देर रात तक वार्ड सदस्यों के लिए डाले गए डाक वोट की गणना जारी रही। निकायों के डाकमत्र का लेखा जोखा निकाय- कुल वोट - -------- शामली- 428- कैराना- 109- कांधला- 47- बनत- 21- गढ़ीपुख्ता- 26- ऊन - 44- जलालाबाद - 13- एलम --- 11- थानाभवन- 62- झिंझाना - 46 कुल वोट- 807 इंद्रपाल सिंहपांचाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें