मुद्दों पर बात करें मुख्यमंत्री
झिंझाना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद ने कहा कि अगर मैं मसूद अजहर का रिश्तेदार हूं, तो मुख्यमंत्री के लिए शर्म की बात है कि जो कि मैं खुलेआम घूम रहा हूं।
बृहस्पतिवार को कस्बा झिंझाना में डेयरी चौक पर कैराना लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर सभा को संबोधित करते हुए इमरान मसूद ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वे उनके बारे में क्या कहे उन्हें तो दिव्य ज्ञान है, कभी वेे तो भगवान की जाति बताने लगते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की तरफ इशारा करते हुए कि वे समाज में बंटवारा करने का भाषण न देकर मुद्दे की बात करें। किसानों का पैसा कब दोगे, सड़कें टूटी पड़ी है कब बनवाओगे। रोजगार कब दोगे। इमरान मसूद ने कहा कि चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसी को हो, वे अधिकारियों से काम लेना जानते हैं। इस अवसर पर प्रत्याशी हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक पंकज मलिक, पूर्व विधायक डाक्टर सुशील, धनंजय कौशिक आदि मौजूद रहे।