दुष्कर्म का आरोप, मामला मारपीट का निकला
कांधला। कांधला क्षेत्र निवासी महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस की जांच में यह मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का पाया गया। एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया कि दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन की तो मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का निकला। इस मामले में महिला के पति और महिला को झूठी सूचना देने पर हिदायत दी।