फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पॉश मशीन की खराबी के चलते कार्डधारकों का हंगामा-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामड़ा में एक सप्ताह से कार्डधारकों को नहीं मिला राशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए शासन द्वारा गांव दर गांव भेजी गई ई-पॉश मशीनों में खराबी की शिकायतें आ रही है। पिछले एक सप्ताह से रामड़ा गांव में कार्डधारकों ने राशन वितरण नहीं होने पर जोरदार हंगामा-प्रदर्शन किया। आरोप है कि ई-पॉश मशीन में फिंगर मैचिंग नहीं हो पा रहा है, जिससे यह समस्या उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव रामडा में स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर कार्डधारकों ने जोरदार हंगामा-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राशन वितरण के लिए भेजी गई ई-पॉश मशीन कार्डधारकों और उनके परिवार के सदस्यों के फिंगर मैचिंग नहीं कर रही है। पांच फरवरी से यह समस्या रोजाना आ रही है। अब तक लगभग बीस कार्डधारकों की ही मशीन स्लिप निकाल सकी है। उनका कहना है कि वह लोग राशन पाने के लिए रोजाना अपनी मेहनत-मजदूरी का काम छोड़कर लाइनों में लगते हैं, लेकिन फिंगर नहीं पकड़ने के कारण उन्हें फिर से मायूस होकर अपने घरों को लौटना पड़ता है। उन्हें अब तक राशन नहीं मिल पाया है। कार्डधारकों का आरोप यह भी है कि संबंधित विभाग के अधिकारी समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिस कारण लोग बेहद परेशान हैं। उन्होंने डीएम से समस्या का जल्द समाधान कराये जाने की मांग की है, जिससे मजदूर लोग अपनी मेहनत-मजदूरी पर लग सके। प्रदर्शनकारियों में आरिफ, जिंदा, गय्यूर, इनाम, राजू, समेदीन, यासीन, महताब, बतूल, हाजरा आदि मौजूद थे। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार से मोबाइल पर बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें