शामली। धनकर समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें धनकर जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। बताया कि धनगर जाति जो गड़रिया की उपजाति है। ज्ञापन देने वालों में धर्मेंद्र, धीरजपाल प्रकाश चंद, वीर सिंह, राजकुमार, रमेश जयकृष्ण, सतपाल, त्रिलोकचंद, उमेश कुमार, विजय, पदम सिंह आदि मौजूद रहे।
नहर की पटरी की मिट्टी खिसकी
शामली। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने व्यापार बंधु की बैठक में शामली से गुजरने वाले माल वाहक वाहनों की टूटी नंबर प्लेट की जांच कराकर चालान किए जाने, एटीएम से समय पर धनराशि उपलब्ध कराने, बिजली के लटके तारों को बदलवाने की मांग की है। व्यापारी नेता ने बताया कि शामली में अवैध रूप से भूसा, खोई, गन्ना और अत्यधिक भार व चौड़ाई वाले वाहन संचालित हो रहे है। इससे आए दिन सड़क दुघर्टना हो रही है। इनकी वजह से करमू खेड़ी डाक बंगला एसपी आवास से लेकर जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली पूर्वी यमुना नहर की पटरी की साइड की मिट्टी खिसकर जगह-जगह गड्ढ़े हो गए है। गड्ढे बंद करवाकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
राजस्व टीम पर फसल खुर्दबुर्द करने का आरोप
शामली। बंतीखेड़ा के सुभाष, आनंद, दर्शन, गुड्डू, सचिन, नरेश, कंवरसेन, मोहनलाल आदि ने डीएम को भेजी शिकायत में बताया कि गांव में कृषि भूमि के पट्टे वर्ष 1976 में आवंटित किए गए थे। इस पर वह खेती कर रहे है। लेखपाल व कानूनगो, ग्राम विकास अधिकारी ने उनकी फसल को जेसीबी चलाकर नष्ट कर दिया है। उधर, थानाभवन के मोहल्ला नबीपुरा निवासी इंद्रेश पत्नी देशराज ने तहसीलदार को भेजी शिकायत में बताया कि 18 जनवरी को उसकी कृषि भूमि में खड़ी ईख की फसल को कुछ लोगों ने काट ली है। गन्ने की फसल का मुआवजा देने की मांग की है।
चार विद्युत उपकेेंद्रों की आज रहेगी आपूर्ति ठप
शामली। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूूर ने बताया कि जिले के 132 केवी विद्युुत उपकेंद्र खरड़- बुढ़ाना लाइन पर निर्माण कार्य होने के कारण 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बुढ़ाना से पोषित 330, 11 केवी उपकेंद्र लिसाढ़, लांक-कुड़ाना, चूनसा व भाजू की विद्युत आपूर्ति 31 जनवरी को सुुबह 9 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।