फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब ने केक काटकर मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हनुमान रोड स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को इनरव्हील क्लब ऑफ शामली का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। क्लब अध्यक्ष मीनाक्षी माहेश्वरी ने अपने टीम के सदस्यों को साथ लेकर केक काटा और एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इनरव्हील क्लब 103 देशों में कार्य कर रही है। इस वर्ष क्लब द्वारा हैप्पी स्कूल, वृक्षारोपण तथा शौचालय निर्माण आदि कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में देशभक्ति क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। असहाय बच्चों के लिए जर्सी, गर्म टॉपी आदि को वितरण किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में नेत्र शिविर लगाए गए। छात्राओं के लिए स्कूलों में वेडिंग मशीन वितरित की गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नारी सशक्तिकरण पर भी अनेक कार्य किए गए। इस अवसर पर ऊषा गोयल, अनिता जैन, पूनम गर्ग, सुषमा मित्तल, चंचल महेश्वरी, मंजू जैन, बीना अग्रवाल, प्रवीन, प्रेमलता पंवार आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें