शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने साधे निशाने
शामली। एके रायफल क्लब शामली में चल रही द्वितीय कटार सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने निशाने साधकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शनिवार को क्लब में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, खतौली, दिल्ली, मेरठ, हरियाणा और गाजियाबाद से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के कोच अमित कुमार ने बताया कि शामली रायफल क्लब के खिलाड़ी उत्सव मलिक ने आईएसएफ रायफल सीनियर वर्ग में 600 में से 590 का स्कोर दिया। गाजियाबाद के शूटर तोहिद ने पिस्टल जूनियर वर्ग में 400 में से 366 का स्कोर दिया। मुजफ्फरनगर के संदीप ने 400 में से 383 का स्कोर दिया। सहारनपुर से आए कोच इशान ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। कोच अमित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल 14 जनवरी को होगा। रविवार को देहरादून, हरिद्वार, बागपत,बड़ौत आदि के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर विपुल बालियान, सौरभ मलिक, आकाश मलिक आदि शामिल रहे।