फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चाहें तो पांच किलो गैस वाला सिलेंडर ले सकते हैं आप

विज्ञापन
विज्ञापन
अब छोटा गैस सिलिंडर ले सकते हैं उपभोक्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली/ थानाभवन। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी परिवारों को सरकार ने एक और राहत दी है। अब ये परिवार यदि चाहें तो गैस एजेंसी से 14 किलो की बजाय पांच किलो के छोटे सिलिंडर ले सकते हैं। जिले में करीब 25 हजार लोग इस योजना के पात्र हैं।
सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। उन्हें सिक्योरिटी, गैस सिलेंडर की आदि सब निशुल्क मिल रहा है। केवल सिलिंडर में भरी गैस की ही धनराशि ली जा रही है। अभी तक उन्हें कनेक्शन के साथ 14 किलो के बड़े सिलिंडर ही दिए जा रहे हैं। उसी सिलिंडर में भरी गैस की धनराशि उनसे ली जा रही है। यह सिलिंडर करीब 800 रुपये का पड़ता है। उसकी सब्सिडी उनके खाते में आती हैं।
विज्ञापन

लेकिन बहुत से परिवार 800 रुपये का भी इंतजाम नहीं कर पाते। ऐसे ही लोगों की राहत के लिए सरकार ने ये नई व्यवस्था की है। अब उज्ज्वला के पात्रों को ये छूट दी गई है। वे चाहें तो बडे़ सिलिंडर की बजाय पांच किलो के छोटे सिलिंडर भी एजेंसी से ले सकते हैं। जिनके पास बड़े सिलिंडर है और उनके पास बड़ा सिलिंडर में गैस भरवाने लायक रुपये नहीं है। वे एजेंसी पर बड़ा सिलिंडर देकर उसकी बजाय एजेंसी से ही पांच किलो का भरा हुआ सिलिंडर ले सकते हैं। ये सिलिंडर उन्हें केवल 250 रुपये का पड़ेगा। यदि अगली बार उनके पास बड़े सिलिंडर में गैस भरवाने लायक रुपये हो जाते हैं तो वे छोटा सिलिंडर देकर बड़ा भरा सिलिंडर ले सकते हैं। तेल कंपनी की ओर से सभी गैस एजेंसियों को इस संबंध में दिशा निर्देश भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


सरकार ने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों के लिए यह नई व्यवस्था की है। जो परिवार बड़ा सिलिंडर नहीं ले सकते वे एजेंसी पर 14 किलो का सिलिंडर जमा कर पांच किलो का सिलिंडर ले सकते हैं।- रतन सिंह निर्वाल, अध्यक्ष शामली एलपीजी एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें