फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ालोद ने की पुलिया निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त माइनर निर्माण की मांग
विज्ञापन

कांधला। रालोद कार्यकर्ताओं ने कांधला-बुढ़ाना मार्ग स्थित क्षतिग्रस्त माइनर को बनवाने की मांग की। रालोद कार्यकर्त्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने एक सप्ताह के अंदर क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण नहीं किया तो मार्ग जाम कर आंदोलन होगा। कांधला-बुढ़ाना मार्ग मुजफ्फरनगर मेरठ के साथ ही अन्य कई स्थानों को जोड़ने का काम करता है। शामली से मार्ग को बदलने के बाद से अधिकतर वाहन इसी मार्ग से होकर गुजरते है। शनिवार को गांव डांगरौल में रालोद छात्रसभा के जिला महासचिव राजन जावला के नेतृत्व में किसानों की एक बैठक हुई। जिसमें किसानों ने कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर बने फजलपुर के क्षतिग्रस्त माइनर को ठीक कराने की मांग की गई। उन्होंने माइनर को ठीक कराने के लिए प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया। रालोद नेता राजन जावला ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने किसानों की मांग को पूरा नहीं की तो रालोद कार्यकर्ता मार्ग जाम कर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर सुधीर, चंद्रहास, भोपाल, राजीव, वकील, बाबू, अजमुद्दीन, बबलू, सुरेश और रोहताश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें