शिविर में दी योग संबंधी जानकारी
शामली। राष्ट्रीय किसान महाविद्यालय में योग शिविर सप्ताह के दूसरे दिन छात्र और छात्राओं को ओमकार ध्वनि का उच्चारण करते योग प्रशिक्षण दिया। छात्र छात्राओं को योग- प्राणायाम के महत्व को समझाया। वक्ताओं ने कहा कि योग से मनुष्य स्वस्थ रह सकते हैं। महाविद्यालय परिसर में योग सप्ताह शिविर के दूसरे दिन डाक्टर अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को जीवन में खेलकूद व योग के महत्व को समझाया। योग प्रभारी डाक्टर सतेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरणा दी। खेलकूद प्रभारी डॉक्टर प्रवीन अहमद ने योग साधना को विद्यार्थियों के स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया। इस मौके पर डॉ. एके गुप्ता, डॉ. मनमोहन कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी 20 नवंबर को
शामली। देशभक्त इंटर कॉलेज में आगामी 20 नवंबर को समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी होगी। जिले के यूपी बोर्ड के हाईस्कूल, इंटर, वित्त विहीन, राजकीय इंटर कालेज के कक्षा 9 से 12 के छात्र छात्राएं हिस्सा लेंगे। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि जूनियर वर्ग में कक्षा ग्यारह और बारह सीनियर वर्ग के समूह बनाए जाएंगे।