फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर दस रुपये 4 हजार रुपये तक बिकी श्रीकृष्ण की पोशाक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बाजारों में श्रीकृष्ण और राधा के सामानों से सजी नजर आईं। दुकानों पर सुबह से ही महिलाओं की राधा और कृष्ण की पोशाक व अन्य सामान खरीदने के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर में दुकानों भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पोशाक, पालने, पगड़ी, मुकुट सहित अन्य सामानों से पूरी तरह सजी नजर आई। कन्हैया को लुभाने के लिए दुकानों पर पहुंचकर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। जिसमें श्रीकृष्ण और राधा के लिए पोशाक, पालने, जूते, मुकुट, कुंडल, माला, भाला, बाल, पगड़ी, कूलर, पंखे, टोकरी, बाले, एसी, तकिया, गददे, मोर पंख आदि सामान की खरीदारी की। दुकानों पर कन्हैया की पोशाक दस रुपये से शुरू होकर चार हजार रुपये तक बेची जा रही थी। वहीं पालने 120 से लेकर दो हजार तक, मुकुट पांच से 100 तक, कुंडल पांच से 60 तक, बाल तीन रुपये से 50 तक, पगड़ी 10 रुपये से 700 तक, कूलर, एसी व पंखे 200 रुपये, मच्छरदानी 50 से 100 रुपये तक, तकिया व गद्दे 10 रुपये से 1000 रुपये तक बिकते नजर आए। वहीं मोबाइल, चश्मे व लैपटॉप भी खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें