कांधला।
कस्बा में श्रीराम ध्वज यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का विभिन्न मार्गों पर स्वागत किया गया।
श्रीराम लीला कमेटी मंडप पंचवटी के तत्वाधान में प्रतिवर्ष भव्य मेला और रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सोमवार को श्रीराम लीला कमेटी मंडप पंचवटी द्वारा लीला मंचन से पूर्व श्रीराम ध्वज शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। मोहल्ला रायजादगान स्थित प्राचीन शाकंभरी देवी भवन में श्रीराम ध्वज का विधि विधान के साथ पूजन किया गया। उसके बाद शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। जो मोहल्ला रायजादगान, आर्य समाज कंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, मैन बाजार कांधला-कैराना रोड से होकर रामलीला मंचन स्थल पर संपन्न हुई। इस दौरान दिनेश चंद गुप्ता, राम कुमार सिंघल, श्याम कुमार, जोनी शर्मा, प्रमोद शर्मा, लोकेेश गोयल, सभासद मनीष गोयल, अशोक जैन, राजीव गोयल, अशोक माहेश्वरी सहित आदि लोग मौजूद रहे।