फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 9 सितंबर से शुरू,

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान नौ सितंबर से शुरू होगा। इस संबंध में डीएम ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक लेकर दशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों की डीएम ने बैठक ली। कहा कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान नौ सितंबर से शुरू हो रहा है। इसके लिए 23 सितंबर, सात अक्तूबर, 14 अक्तूबर और 28 अक्तूबर विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गई हैं। सभी मतदेय स्थलों पर सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहकर जन सामान्य एवं राजनीतिक दलों के बीएलओ से संबंधित पत्र प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी तथा बूथ स्तर पर बूथ लेवल अधिकारी द्वारा आयोजित किया जाए। इसके अतिरिक्त अन्य कॉलेजों में भी जिला स्तरीय अधिकारी सेक्टर अधिकारियों का भी पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोग द्वारा निर्देशों के अनुसार बूथ लेवल एजेंट एक समय में अधिकतम 10 फॉर्म तथा पुनरीक्षण की अवधि में 30 फॉर्म बूथ लेवल अधिकारी को प्राप्त करा सकते हैं। बूथ लेवल एजेंट द्वारा बूथ लेवल अधिकारी को प्राप्त कराए जाने वाले फॉर्म के साथ उनकी सूची भी देनी होगी। इस संबंध में अपने स्तर से बूथ लेवल एजेंट को अनिवार्य रूप से अवगत कराएं। ऐसे सभी पात्र भारतीय नागरिक जो दिनांक 01-01-2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं अथवा इससे अधिक आयु के हैं तथा उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है फार्म 6 भरकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिसके साथ जन्म तिथि एवं पते का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। ऐसे पात्र भारतीय नागरिक जो विदेशों में रह रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वह अपना नाम बताता सूची में दर्ज कराने हेतु फार्म 6 क में आवेदन कर सकते हैं।
मतदाता के नाम /पिता /पति/ माता का नाम लिंग अथवा मकान नंबर आदि की शुद्धता को ठीक कराने हेतु फार्म 8 में आवेदन किया जाएगा तथा पीवीसी कार्ड पर रंगीन फोटो पहचान पत्र प्राप्त करने हेतु आयोग द्वारा निर्धारित 25 रुपये का शुल्क तहसील स्तर पर जमा कराना होगा। पुनरीक्षण के दौरान ऐसे मतदाताओं का सत्यापन कराया जाएगा जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज है परंतु वह अपने निवास स्थान पर नहीं रह रहे हैं तथा मृतक मतदाताओं एवं ऐसी लड़कियां जिनकी शादी हो गई हैं, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल है नियमानुसार उन्हें नोटिस देकर मतदाता सूची से उनके नाम काटने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम केबी सिंह भाजपा नेता पुनीत द्विवेदी, सतेंद्र धिरयान, रामकुमार वर्मा रालोद, भारत भूषण कम्युनिस्ट पार्टी सभी एसडीएम सदर अरविंद कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अभय राज पांडे व ऊन का एसडीएम कृष्णपाल तोमर, तहसीलदार चंद्रकांता कैराना एसडीएम, तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें