फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद की बैठक: किसान को जबरन धरना स्थल से पुलिस द्वारा उठाए जाने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद ने आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

शामली।
रालोद ने अलीगढ़ जिले के खैर में किसान को जबरन धरनास्थल से उठाए जाने की आलोचना की है। रालोद नेताओं ने आवारा पशुओं के लिए प्रत्येक गांवों में गोशाला नहीं बनाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के माजरा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में वक्ताओं ने बताया कि अलीगढ़ जिले के खैर में निजी भूमि में गोशाला बनाने की मांग को लेकर किसान लोकेश तिवारी धरना व भूख हड़ताल पर बैठे थे। रालोद ने किसान लोकेश तिवारी को जबरन धरनास्थल से उठाने की निंदा की है। रालोद के जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि फसलों की उजड़ने से लोकेश तिवारी आहत था। वह गोशाला निर्माण की मांग कर रहा था। पुलिस ज्यादती के विरोध करते हुए जांच की मांग की है। बैठक में रालोद प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी, तरसपाल मलिक, सतवीर पंवार, वाजिद अली, देशराज भनेड़ा, ऋषिपाल राझड़, पूर्व विधायक बलवीर सिंह मलिक, मुकेश सैनी, रणधावा, सोहनलाल कसेरवा, सुनील मलिक, रजनीश कोरी, जावेद अख्तर, उस्मान राव, सनोज चौधरी, सुरेंद्र गंदेवडा, हरेद्र ताना,प्रवेद्र विक्रांत जावला, योगेश भभीसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें