शामली। सत्यनारायण इंटर कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार, सूबेदार मेजर नरेश कुमार व किशोर कुमार ने संयुक्त रुप से पौधरोपण करके किया। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। आज पर्यावरण बढ़ते प्रदूषण के कारण अशुद्घ होता जा रहा है। पर्यावरण को शुद्घ रखने के लिए पौधरोपण करना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने सभी से हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे रोपित करते हुए उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सतीश आत्रेय, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, शिव कुमार, फूल कुमार आदि मौजूद रहे।