शामली। जलालपुर गांव में भूमि संरक्षण विभाग की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय और किसान समृद्धि योजना के तहत प्रशिक्षण गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें किसानों को जैविक खेती करने, तकनीकी और भूमि कटाव को रोकने के लिए फसल चक्र में शामिल फसलों को उगाने की जानकारी दी।
गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह ने किसानों को जैविक खेती की तकनीकी की जानकारी दी। भूमि कटाव को रोकने के लिए फसल चक्र में शामिल फसलों को उगाने का अनुरोध किया। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास कुमार ने गन्ने की खेती के विषय में जानकारी देकर खरीफ की अनय फसलों को सहफसली के साथ उगाने की जानकारी दी। उपनिदेशक कृषि डॉ. शिवकुमार केसरी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व उनके तहत देय अनुदान संबंधी जानकारी दी। किसानों को पंजीकरण और मृदा जांच कराने का अनुरोध किया गया। गोष्ठी में भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. नीरजा सिंह ने भूमि संरक्षण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत चयनित क्षेत्र व कराए जाने वाले कार्यों को किसानों को अवगत कराया। गोष्ठी में हिस्सा लेने वालों किसानों को धन्यवाद दिया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख के पति जयदेव सिंह मलिक ने की। मौके पर मांगेराम, कंवरपाल सिंह, रविंद्र, उमेश कुमार, विष्णुदत्त, राजेश कुमार, बलराम शर्मा, सुभाषचंद आदि किसान मौजूद रहे। मौके पर कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने पौधरोपण किया गया।