शामली।
क्षेत्र के गांव बलवा में तबस्सुम अपने मकान में बैठी हुई थी। पिछले कई दिनों से पड़ रही बारिश के कारण महिला तबस्सुम का मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से सारा सामान मकान के मलबे में दब गया। महिला ने दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता की मांग की है।
बारिश में छत गिरी,
झिंझाना। क्षेत्र के गांव पुरमाफी निवासी बबलू अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। उसी दौरान अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। मकान की छत गिरने से पहले ही बबलू बाहर निकल गया, जिस कारण वह बच गया। छत गिरने से मकान का सारा सामान दब गया।