फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर मुस्तेद रहें, व्यवहार रखें मधुर - डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने और व्यवहार मधुर रखने का निर्देश दिया गया।
बृहस्पतिवार को शामली में हनुमान धाम स्थित अग्रसेन बारातघर में पुलिसकर्मियों की बैठक हुई। इस दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कांवड यात्रा के दौरान अधिकारी व कर्मचारी ऐसा व्यवहार रखें, जिससे कोई दिक्कत न होने पाए। कांवड़ यात्रा सकुशल और शांतिपूर्वक संपन्न कराना ही प्रशासन का उद्देश्य है। इसीलिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। हर छोटी घटना पर भी गंभीरता बरतें और तत्काल उच्चाधिकारियों को और कंट्रोल रूम को अवगत कराएं। ताकि समय रहते सही कदम उठाए जा सकें। किसी भी स्थान पर बल प्रयोग न किया जाए, बल्कि अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए श्रद्धालु कावड़ियों को गंतव्य की ओर निकालने में मदद करें।
विज्ञापन

एसपी दिनेश कुमार ने बैठक में मौजूद सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र में लगाई गई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, कांवड़ सेवा शिविरों के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी सजग रहेंगे। पीआरवी गाड़ियां भ्रमणशील रहेंगी। थाना प्रभारी भी अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे। थानों, कांवड़ सेेवा शिविरों व पीआरवी गाड़ियों में अतिरिक्त गंगाजल की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि पूर्वी यमुना नहर, कैराना यमुना पुल, बिड़ौली यमुना पुल चेकपोस्ट पर वॉच टावर लगवाए जाएंगे। वॉच टॉवर से पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रखेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समनव्य स्थापित करते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक और सकुशल संपन्न कराना है। ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, सीओ अशोक कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार तिवारी, सीओ दीपक शर्मा, सीओ अरविंद कुमार सिंह सहित सभी थाना प्रभारियों के अलावा कांवड़ यात्रा की ड्यूटी में लगे इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर तथा एलआईयू टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

एसपीओ का लें पूरा सहयोग
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बैठक के दौरान कहा कि एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) का कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा सहयोग लिया जाए। इसके अलावा पुलिस के जोनल और सेक्टर अधिकारी प्रत्येक कांवड़ सेवा शिविर संचालक का मोबाइल नंबर अपने पास रखेंगे। इसके अलावा मिश्रित आबादी में गण्यमान्य लोगों के मोबाइल नंबर भी रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर व्यवस्था बनाने में उनका सहयोग लिया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें