फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवो में एक माह तक स्वच्छता सर्वेक्षण 201

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में एक माह तक स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चलेगा
विज्ञापन

शामली। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत डीएम ने ग्राम प्रधानों व अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि 25 अगस्त तक एक माह के दौरान प्राइवेट कंपनी जिले के स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र, गांव के बाजार, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों उनके आसपास सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के आधार पर जिले की ग्राम पंचायतों के रैकिंग के नंबर आवंटित करेगी। उन्होंने कहा कि ओडीएफ में जिला घोषित हो चुका है। स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले को स्वच्छता में प्रथम स्थान पर लाना होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित बैठक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत प्राइवेट कंपनी की टीम स्कूल की सफाई, व शौचालय की सफाई, आंगनबाड़ी केंद्रों की सफाई व्यवस्था गांव के बाजार व हाट की सफाई, गांव के मंदिर- मस्जिद, गुुरुद्वारा, गिरजाघर व सार्वजनिक स्थानों के आसपास की सफाई व्यवस्था का आंकलन करके 100 में 30 अंक संबंधी ग्राम पंचायतों को देगी। प्राइवेट कंपनी की रिपोर्ट के आधार पर दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री शीर्ष अंक वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले की ग्राम पंचायतों को ओडीएफ की तर्ज स्वच्छता में प्रथम स्थान पर रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में 15 अगस्त से पूर्व 10 लाख 71 हजार पौधे लगाए जाएंगे। सरकारी अधिकारी कर्मचारी 150 रुपये की दर से वन विभाग की धनराशि जमा करा चुके हैं। बैठक मे सीडीओ रेनू तिवारी, डीडीओ बलराम कुमार, ग्राम विकास के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेश कुमार, डीपीआरओ अरूण अत्री, कैैराना के विजय पथिक राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें