फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन के खिलाफ अधिकारी सड़कों पर, 30 किलो जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

प्रदेशभर में पॉलिथीन पर प्रतिबंध के चलते नगर में इसका उपयोग रोकने के लिए प्रशासन ने बाजारों में अभियान चलाया। इस दौरान 30 किलो पॉलिथीन को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पालिका की टीम ने नगर के बाजारों में पॉलिथीन का उपयोग रोकने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान चौक बाजार, बेगमपुरा, जोड़वा कुआं, सराफा बाजार व शामली रोड पर दुकानों की चेकिंग की। करीब 30 किग्रा पॉलिथीन को जब्त किया गया। एसडीएम ने सरकार के पॉलिथीन पर प्रतिबंध के आदेशों से रूबरू कराया तथा इसके उपयोग न करने की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि यदि दुकानदार पॉलिथीन में सामान बेचता पाया गया, तो उसके विरुद्घ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही, पॉलिथीन से होने वाली हानि के बारे में भी जागरूक किया गया। टीम में नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता, अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार, जेई जल उमेश कुमार, इरशाद अली, सुभाषचंद, राजकुमार, मोहम्मद असलम, अबसार आदि पालिका कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें