फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो पाएगा कैराना में मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कई दिनों से चली आ रही उठा पटक के बाद आखिर पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा तथा क्षेत्र में शांति व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैराना महोत्सव मेले की अनुमति रद्द कर दी। प्रशासन ने मेला आयोजकों को जल्द ही मेला स्थल से झूले व अन्य सामान हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आने वाली कांवड़ यात्रा को दर किनार करते हुए प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग से लगते हुए झाडखेड़ी रोड पर बिना एलआईयू की रिपोर्ट के ही कैराना महोत्सव मेले की अनुमति प्रदान कर दी थी। बृहस्पतिवार (आज) से शुरू होने वाले मेले के लिए पिछले चार पांच दिनो से मेला स्थल पर झूले व अन्य सामान आना शुरू हो गया था। मेला स्थल पर मेले का सामान आने के बाद झाडखेड़ी रोड से आगे पड़ने वालों गांव बुच्चाखेडी, सहपत, तीतरवाड़ा आदि के ग्रामीणों ने मेला लगने पर बवाल होने की आशंका जताते हुए मेला निरस्त कराये जाने की मांग की थी। जिसके बाद मंगलवार को एएसपी श्लोक कुमार, सीओ राजेश कुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह व एलआईयू विभाग की टीम ने मेला स्थल को निरीक्षण किया था। मेला लगने के बारे में हिंदुओं के साथ मुस्लिमों ने भी विरोध जताते हुए कहा था कि मेला लगने से कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी भाईचारा खत्म होने व बवाल हो सकता है। साथ ही कई गांवों का मुख्य मार्ग होने के कारण गांव में आने जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं बड़ा बवाल करा सकती है। इसके बाद मंगलवार देर रात एसपी आवास पर अधिकारियों की मिटिंग के दौरान गहन विचार विर्मश करने के बाद पुलिस प्रशासन ने कैराना महोत्सव मेला लगाने की परमिशन निरस्त कर दी। एसडीएम कैराना अरविंद कुमार ने बताया कि मेले की अनुमति निरस्त कर दी गई है। जल्दी ही मेला स्थल से सामान हटाने के निर्देश मेला आयोजक को दिए गए हैं।
विज्ञापन

-- वर्जन --
देर शाम तक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें मेले की अनुमति को निरस्त कर दिया गया है। -- श्लोक कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें