फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पहुंचकर बताए स्कूलों में दी जाने वाली सुविधाएं, बढ़ाए नामांकन प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जनपद में छह से 14 वर्ष तक के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा दिलाने के लिए स्कूल चलो अभियान का द्वितीय सत्र शुरू हो चुका है। इसके तहत बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराया जाएगा। इस अभियान को नामांकन और उपस्थिति अभियान का नाम दिया गया है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और संकुल प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराई जानी है। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों के शत प्रति नामांकन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्कूल चलो अभियान के पहले चरण में रैली निकालकर जागरूक किया गया था। अभी तक जिले के 750 परिषदीय विद्यालयों में करीब 86 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अभी काफी संख्या में बच्चे ड्राप आउट है। इनका प्रवेश नहीं हो सका है। अब शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से सभी बीएसए को पत्र जारी कर स्कूल चलो अभियान का द्वितीय सत्र के शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत नामांकन और उपस्थिति अभियान चलाकर प्रवेेश से वंचित बच्चों का स्कूलों में प्रवेश कराया जाएगा। इसके लिए विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य अभिभावकों से संपर्क करेंगे। वह अभिभावकों को विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के विषय में बताकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देश के तहत ब्लाक व जिला स्तरीय अधिकारी भ्रमण कर बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन पर जोर देंगे। विकास खंड में कक्षा-5 से कक्षा-6 में प्रवेश हो गया, यह सुनिश्चित किया जाएगा। निदेशक ने कहा कि अभियान को 31 जुलाई तक चलाया जाए। शिक्षा निदेशक के निर्देश के बाद प्रभारी बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूल चलो अभियान के द्वितीय सत्र को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें