शामली।
शुक्रवार को शामली और कांधला कस्बे में आए दिन लग रहे ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन के नेतृत्व में एसपी दिनेश कुमार से मिले। कार्यकर्ताओं बताया कि पिछले कुछ दिनों से करनाल से मेरठ की ओर जा रही भारी वाहनों को झिंझाना से कैराना-कांधला होते हुए मेरठ की ओर भेजा जा रहा है। वहीं, मेरठ से करनाल जाने वाले भारी वाहनों को गढ़ी सखावत से कांधला कैराना करनाल रोड पर पुलिस प्रशासन द्वारा डायवर्ट किया जा रहा है। जिस कारण प्रतिदिन कांधला बस स्टैंड पर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं शामली में भी जाम की स्थिति बेहद खराब है। जिस कारण स्कूली वाहन बच्चों को लेकर समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे है। वहीं यात्रियों व वाहनों पर जाने वाले लोगों को भी आने जाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने एसपी दिनेश कुमार को शिकायती पत्र देते हुए जल्द से जल्द ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की मांग की है।