अवैध कब्जा हटवाने की मांग
बड़ौत। टांडा गांव के लोगों ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। गांव के कुछ लोगों पर ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।
टांडा गांव के ग्रामीण काफी संख्या में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करने के साथ ही चारदीवारी भी कर ली है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर शराफत, शकील, जमशेद, रियाशत, सोमित, यामीन, सरदार, अशोक आदि शामिल रहे।