झिंझाना। डंपिंग ग्राउंड के विरोध में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव को जेल भेजने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने शुक्रवार सीएम योगी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
शुक्रवार को क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा नेता अश्वनी शर्मा प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को कैराना क्षेत्र विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी के आवास पर एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने वहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। अश्वनी शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओमबीर यादव द्वारा नोएडा में डंपिंग ग्राउंड का विरोध करने पर पुलिस प्रशासन ने उनको पकड़ कर जेल भेज दिया है। जो भाजपा सरकार की खुली गुंडागर्दी है। मौके पर अश्वनी शर्मा, राजेंद्र उर्फ गोल्डी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता साथ रहे है।
हादसे में पिता-पुत्र घायल
शामली। दिल्ली निवासी वेद्रपकाश अपने पुत्र राहुल के साथ रामपुर मनिहारन सहारनपुर में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। शुक्रवार को वह दोनों अपनी बाइक पर दिल्ली लौट रहे थे। जब वह खंद्रावली के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनको उपचार दिया गया है।