फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : खरीद केंद्र पर बारिश में भीग गया गेहूं , केंद्र प्रभारी ने गेहूं उठान की नही की गई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही : केंद्र पर बारिश में भीग गया गेहूं
विज्ञापन

बाबरी। कस्बे के खरीद केंद्र पर कर्मचारियों की लापरवाही से खुले में रखा गेहूं बारिश के दौरान के भीगता रहा। खराब मौसम को देखते हुए गेहूं का उठान करके सरकारी गोदाम में नहीं रखवाया गया है। इससे भारी मात्रा में गेहूं के खराब होने के आसार है। किसानों ने प्रशासन की लापरवाही पर चिंता जताई है। किसानों ने कहा कि मौसम को देखते हुए प्रशासन को पहले से ही गेहूं की गोदाम में रखवाने की व्यवस्था की जानी चाहिए थी।
विज्ञापन

बाबरी कस्बे के जनता इंटर कालेज में पीसीएफ का गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किया गया है। केंद्र पर किसानों द्वारा गेहूं खरीदा जा रहा है। खरीद केंद्र प्रभारी ने किसानों से गेहूं खरीद कर खुले आकाश के नीचे मैदान रखा जा रहा है। पिछले दो माह से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। बाबरी में बनाए गए पीसीएफ के खरीद केंद्र प्रभारी द्वारा खरीदे गए गेहूं उठान की व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण रविवार की शाम खरीदा गया गेहूं बारिश के दौरान भीगता रहा। गेहूं की खरीदारी करने बाद गेहूं को गोदाम में नहीं रखे जाने के कारण रविवार की रात में आई बारिश से खरीद किए गेहूं के नीचे क्रय केंद्र पर मौजूद कर्मियों ने बोरो के नीचे रैंक भी नहीं डाली गई। नतीजतन बारिश का पानी बोरियों के नीचे भर गया। इससे गेहूं से भरे बोरों में दीमक लग जाने से बोरा भी फट गए। वहीं, जिस जगह पर क्रय केंद्र खोला गया है, उक्त स्थान पर कॉलेज की छत से पानी के गिरने के रास्ते के नीचे बोरे रखे गए थे। डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। बाबरी में खुले में रखे गए गेहूं की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें