बड़गांव/अंबेहटा/रामपुर मनिहारान/गंगोह (सहारनपुर)। जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर अंबेहटा चांद का वार्षिक परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्राचार्य डा महेंद्र सिंह ने बताया कि हर्षित गुप्ता ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाप किया है। निशांत बाबर ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा प्राची चौहान ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
अंबेहटा के मां सरस्वती चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा संचालित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने बताया कि कुमारी वंशिका धीमान ने सर्वाधिक 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि रितिक चौधरी ने 93.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व शिव शर्मा ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। मेधावी बच्चों को प्रबंध समिति के पदाधिकारी अंकुर अग्रवाल, कुलदीप मित्तल, निखिल आर्य, प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने बधाई दी।
रामपुर मनिहारान के बिल क्लिंटन स्कूल की प्रतीक्षा चौहान ने 98.2 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल को टॉप किया है। मालिक सिंह 97 प्रतिशत, विवेक प्रताप सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मदर लैंड पब्लिक स्कूल के अनमोल ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को टॉप किया है। द्वितीय स्थान पर सिद्धार्थ रहे। प्रधानाचार्य सीपी सिंह व संस्थान की प्रेजीडेंट राजकमल सक्सेना व मदर लैंड की प्रधानाचार्य डा. शालू भुर्यान ने बधाई दी। शाकंभरी पब्लिक स्कूल मांडुवाला में हर्ष गांदेवाल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल टाप किया है। 87 प्रतिशत अंक प्राप्त करके रितिक कर्णवाल ने दूसरा, अंशिका राणा एवं शिवांगी राणा 86.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्या शगुन जैन ने बच्चों को बधाई दी।
गंगोह में फैज खान ने 98 प्रतिशत अंक लाकर नामदेव पब्लिक स्कूल, खुशी गर्ग ने 95 प्रतिशत अंक के साथ कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल और महक वर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंक लेकर सिल्वर ओक टॉप किया है। कृष्णा इंटर नेशनल स्कूल का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने बताया कि प्रथम तीनों स्थानों पर लड़कियों ने ही कब्जा जमाया है। जहां खुशी गर्ग ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है वही रोहनी गोयल 88.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं प्रेरणा चौधरी 86.9 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे।
सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। महक वर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जोया खान ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं निकिता राणा ने 94.6 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। गीताज्ञान संस्कार एकेडमी में विधिका गर्ग ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियांशु सैनी 92.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय एवं हर्ष वर्मा 92 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय रहे।