फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालपुर कृषि फार्म में कृषि विज्ञान केंद्र शामली का पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लंबी प्रतीक्षा के बाद जलालपुर में कृषि विज्ञान केंद्र का पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। शीघ्र ही भारतीय कृषि अनुुसंधान परिषद नई दिल्ली से बजट अवमुक्त हो जाने के बाद के शामली में प्रशासनिक भवन, कृषक छात्रावास, मृदा व जल परीक्षण प्रयोगशाला, वर्मी कंपोस्ट आदि इकाइयों की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजे जलालपुर गांव में 8.547 हेक्टेयर कृषि फार्म की भूमि पर बने अस्थाई भवन में पंडित द्वारा विधि विधान से शामली कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी, अध्यक्ष डॉ. पीके सिंह ने पूजन कराया। कृषि विज्ञान केंद्र शामली और मुजफ्फरनगर के प्राध्यापक व अध्यक्ष डॉ. पीके सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र का संचालन सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आधीन किया जाएगा। केंद्र के संचालन के लिए परिषद द्वारा 16 पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिनकी नियुक्ति विश्व विद्यालय स्तर शीघ्र की जाएगी। इस माह के अंत में परिषद द्वारा बजट अवमुक्त कर दिया जाएगा। वर्तमान में केवीके शामली के संचालन के लिए मेरठ के सरदार बल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय के द्वारा दो वैज्ञानिक डॉ. ओमकुमार सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यान, डॉ. विकास कुमार विषय वस्तु विशेषज्ञ पादप प्रजनन, हरीश कांत शर्मा चालक व सतीश कुमार चतुर्थ श्रेणी स्टाफ की तैनाती स्थानांतरण के माध्यम से की गई है।
विज्ञापन


16 पदों की स्वीकृति
पद नाम पद संख्या।
1. वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष 1
2. विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ 6
3. फार्म मैनेजर 1
4. कार्यक्रम सहायक 1
5. कंप्यूटर प्रोग्रामर 1
6. कार्यालय अधीक्षक कम लेखाकार 1
7. जूनियर स्टेनो 1
8. ड्राइवर 2
9. सहायक स्टाफ 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें