फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नहीं दिखा रहे अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्रति रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जनपद में संचालित होने वाले अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण कार्य कराने के लिए अभी तक भी शिक्षकों की पूर्ति नहीं हो सकी है। दूसरी बार भी शिक्षकों से आवेदन मांगने के बाद भी शिक्षकों की पूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसके चलते विभाग ने एक बार फिर से आवेदन पत्रों की तिथि बढ़ा दी गई है। शिक्षकों की कमी के चलते अभी भी करीब आठ स्कूल प्रभावित है।
विज्ञापन

शासन की योजना के अनुसार जनपद में 40 अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूलों का जनपद में चयन हुआ है। योजना के अनुसार प्रत्येक स्कूल में चार सहायक शिक्षक और एक प्रधानाध्यापक को नियुक्त किया जाना है। जिसके चलते सभी स्कूलों में 200 पदों को नियुक्त किया जाना है। पहले चरण में मांगे गए शिक्षकों से आवेदन पत्रों के द्वारा परीक्षा के बाद केवल 103 पदों की ही पूर्ति हो सकी है। शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षा विभाग ने फिर से शिक्षकों से आवेदन पत्र मांगे गए थे। जिसकी दो बार तिथि बढ़ाने के बाद भी बचे हुए 97 पदों के सापेक्ष आवेदन पत्रों की पूर्ति नहीं हो सकी है। पूर्व में आवेदन की तिथि 16 अप्रैल थी। जिसके चलते अभी तक केवल 60 ही आवेदन पत्र पहुंचे। जिसके चलते विभाग को एक बार फिर से तिथि बढ़ानी पढ़ी। अब शिक्षकों से 21 अप्रैल तक आवेदन पत्र मांगे गए हैं। मनपसंद स्कूल छूटने के डर से शिक्षक आवेदन पत्र भरने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिस कारण अभी करीब आठ प्राथमिक अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें