फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि शमन सप्ताह के चौथे दिन सरशादी लाल इकाईयों में दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अग्निशमन सप्ताह के दौरान दमकल विभाग की टीम ने सरशादी लाल समूह की अपर दो आब शुगर मिल्स व शामली डिस्टलरी एंड केमिकल वर्क्स के कर्मचारियों को अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया। दोनों इकाईयों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों और उपकरणों का संचालन कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य अग्नि शमन अधिकारी दीपक शर्मा के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग से बचाव की जानकारी दी। टीम ने अग्निशमन के यंत्रों के महत्व को कर्मचारियों को अवगत कराया। अग्निशमन के यंत्रों और उपकरणों का संचालन किया गया। टीम ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण के दौरान आग लगने से होने वाले खतरों व उनकी रोकथाम करने की जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों से कारखानों में आग लगने की जानकारी देकर अवगत कराने का अनुुरोध किया है। कर्मचारियों के प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा एवं हाइजिन के महाप्रबंधक आरके गुप्ता, शामली डिस्टलरी एंड केमिकल वर्क्स के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव, महाप्रबंधक मानव संसाधन एस के रघुवंशी, वेलफेयर आफिसर राकेश यादव, सेफ्टी आफिसर सुमेरचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें