फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव के भजनों पर झूमे श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान शिव का गुणगान किया
विज्ञापन

कैराना (शामली)। सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर परिसर में आयोजित शिव जागरण में प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान भव्य रूप से सजाया गया भगवान शिव का दरबार आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन

बुधवार रात महाशिवरात्रि पर शिवसेना सनातन मंडल कैराना की ओर से नगर में स्थित सिद्धपीठ बाबा बनखंड़ी महादेव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष तृतीय भव्य शिव जागरण महोत्सव का आयोजन किया गया। इससे पूर्व, बाबा भोलेनाथ की आरती कराई गई। जागरण में रुड़की के योगेश जमाणिया ने भगवान शिव पार्वती की सुंदर झांकियों, फूल-मालाओं से भव्य दरबार सजाया हुआ था, जो श्रद्धालुओं में आकर्षण का केंद्र बना रहा। म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली के कलाकार महेंद्र चौहान, ग्वालियर से मनोज शर्मा, ईशान जबलपुर, लता परदेशी दिल्ली तथा भानू पंडित, ओम शांति ओम उत्तराखंड द्वारा भगवान शिव के भजनों का गुणगान किया। इसमें भगवान शिव के भजन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। महाशिवरात्रि पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। इस अवसर पर संजीव गोयल, प्रवीण, अमित सिंघल, अभिषेक गोयल, शिवम गोयल, अमित, मनीष गोयल, शगुन मित्तल एड़वोकेट, पूर्व सभासद सुभाषचंद, शक्ति सिंघल एड़वोकेट, कुलदीप सिंघल एडवोकेट, संजू वर्मा, प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें