फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती: मुजफ्फरगर और करनाल के पहलवान के बीच बराबरी का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना (शामली)। सुंदर नगर में चल रहे तीन दिवसीय दंगल का शनिवार को समापन हो गया। जिसमें हरियाणा के पहलवान ने जीत हासिल की। जबकि अन्य कुश्तियों में मुजफ्फरनगर के पहलवानों ने परचम लहराया। सबसे बड़ी कुश्ती जीतने वाले पहलवान को 11 हजार रुपये की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चौसाना के गांव सुन्दरनगर में तीन दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया था। जिसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के अलग- अलग जनपदो से पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल का आयोजन जिला पंचायत सदस्य पंजाब सिंह द्वारा कराया गया था। शुक्रवा की देर शाम तक दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम कुश्ती चौसाना के उस्मान व गोलू हरियाणा करनाल के बीच हुई। जिसमें उस्मान ने जीत हासिल की। इसके अलावा अन्य कुश्तियों में जावेद गंगोह, अंसार झाड़वन, अंकित मंसूरपुर मुजफ्फरनगर, गौरव मंसूरपुर ने जीत हासिल की। इसके अलावा सबसे रोमांचक कुश्ती गौरव मंसूरपुर व सादिल अम्मूपुर करनाल के बीच हुई। जिसमें गौरव व सादिल बराबर की कुश्ती पर रहें। रेफरी पप्पू मुंडेट व कुरबान चौसाना ने दो बार दोनों पहलवानों की कुश्ती को कराया, लेकिन हर बार दोनों ही पहलवान बराबरी पर बने रहे। जिसके बाद ग्यारह हजार के नगद पुरस्कार को दोनो में बराबर बराबर बांट दिया गया। इस दौरान छह हजार से अधिक दर्शकों ने दंगल का आनन्द लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें