फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी कश्यप हत्याकांड: मांगे पूरी न होने पर सांकेतिक भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनी कश्यप के परिजनों ने प्रशासन को चेताया
विज्ञापन

शामली। सोनी कश्यप हत्याकांड के मामले में सपा के पूर्व विधायक किरणपाल कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को राज्यपाल के नाम पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने व मुकदमा निस्तारण होने तक सोनी कश्यप परिवार व गवाहों को समुचित सुरक्षा व्यवस्था दिए जाने की मांग की। पांच सूत्री मांगे 15 दिन में पूूूरी न होने पर कश्यप समाज ने सांकेतिक भूख हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को महर्षि कश्यप विकास मंच के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किरणपाल सिंह कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में अवगत कराया कि 13 दिसंबर को जिले के कांधला क्षेत्र के श्यामगढी गांव में सोनी कश्यप हत्याकांड को एक माह सात दिन बीत गए है। जिला प्रशासन द्वारा समुचित कार्रवाई न किए जाने से कश्यप समाज के लोगों मे रोष व्याप्त हैं। कश्यप समाज के लोगों ने ज्ञापन में पीडित परिवार को पांच बीघा कृषि भूमि का पट्टा तुरंत दिए जाने व सोनी हत्याकांड का मुकदमा फास्ट ट्रैक में चलाए जाने की अनुमति दिए जाने व मुकदमा निस्तारण होने तक सोनी कश्यप कांड में गवाहों को समुचित सुुुरक्षा व्यवस्था दिए की जाने की मांग की। साथ ही सोनी कश्यप को सरकार द्वारा वीरता पुरस्कार दिए जाने और आर्थिक सहायता प्रदेश सरकार द्वारा पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख किए जाने की की मांग की। 15 दिन में मांगे पूरी न होने तक जिले के सभी कश्यप समाज ने सांकेतिक भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। कश्यप समाज के गणमान्य लोगों में ऊन ब्लाक के विजेंद्र कश्यप, श्रवण कश्यप, संजीव प्रधान खेडगी ,मोहर सिंह कश्यप, मास्टर हरपाल सिंह, जोगेंद्र कश्यप, टीकू कश्यप, श्रीपाल कश्यप, मास्टर तिलकराम कश्यप, धीर सिंह कश्यप, बिल्लू कश्यप, सेठपाल कश्यप, डॉक्टर कृष्णपाल कश्यप, सुभाष कश्यप, पवन कश्यप, सुशील कश्यप, इंद्रपाल कश्यप, डाक्टर अनिल कश्यप, मुकेश कश्यप, पिंटू कश्यप, दीप चंद कश्यप, जबर सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें