फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे में हुई पशु व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में हुई पशु व्यापारी की मौत
विज्ञापन

कांधला (शामली)। गांव गढ़ीदौलत निवासी पशु व्यापारी की पानीपत सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के शव पहुंचने पर गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया। इस हादसे से परिवार के लोगों में मातम पसरा है।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत निवासी पशु व्यापारी मुस्तकीम शनिवार दोपहर अपनी पत्नी बबली के साथ किसी कार्य के लिए हरियाणा राज्य के पानीपत में बाइक द्वारा गया था। परिवार के लोगों के अनुसार वहां से शाम के समय लौटते समय जब ये लोग पानीपत से निकले तो एक अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण मुस्तकीम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी बबली गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से घाय ल को चिकित्सालय भर्ती कराया गया। रविवार को पीएम के बाद मुस्तकीम का शव गांव में पहुंचा। जहां पर उसे गमगीन माहौल में सुपूर्द ए खाक कर दिया गया। हादसे से परिवार के लोगों में मातम पसरा है।
विज्ञापन

ठंड से वृद्ध महिला की मौत
कांधला। कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी महिला की सर्दी से मौत हो जाने से परिवार में मातम पसरा है। महिला के पौत्र राजू के अनुसार रविवार सुबह के समय अचानक उसकी दादी प्रेमलता पत्नी बाबू राम की सर्दी अधिक लगने से तबीयत बिगडने लगी। जब उनके कमरे में पहुंचे तो वह ठंड से सिकुड़ रही थी । परिवार के लोगों ने उन्हें कस्बे के एक निजी चिकित्सालय के यहां पर उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार के लोगों में मातम पसरा है।
किसान को दो बीघा गन्ने की फसल जली
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत निवासी बदरूदीन ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह अज्ञात कारणों से उसकी दो बीघा गन्ने की फसल में आग लगने से वह जलकर राख हो गई । पीडित ने अज्ञात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सड़क हादसे में युवक घायल
कांधला। बस की टक्कर लगने से पशु व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से व्यापारी की हालत गंभीर होने के कारण उसे शामली के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

कस्बा कांधला के मोहल्ला शेखजादगान निवासी पशु व्यापारी सरवर किसी कार्य के लिए बुढ़ाना गया हुआ था। पीडित के परिवार के लोगों के अनुसार जब वह कांधला बस स्टैंड पर पहुंचा तो पीछे से आ रही एक बस ने व्यापारी को अपनी चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से पशु व्यापारी को कस्बे के एक निजि चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गयॉ। जहां से उसे शामली के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें