फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचीकूद में हिमांशी और डिस्कस थ्रो में अंकिशा बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली । राजकीय महिला पालीटेक्निक कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अंजना बंसल ने किया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सुंदर रंगोली बनाई। पहले दिन दौड़, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो आदि खेल प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के राजकीय महिला पालीटेक्निक में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि ने अंजना बंसल ने सभी प्रतिभागी छात्राओं से परिचय करते हुए कहा कि आज लड़की भी खेलों में लड़कों से पीछे नहीं है। प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने भी छात्राओं को मेहनत व लगन से खेलने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन ऊंचीकूद, डिस्कस थ्रो और दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें ऊंची कूद में हिमांशी और डिस्कस थ्रो में अंकिशा विजेता रही। इस दौरान विपुल सूर्यवंशी, तेजपाल सिंह, रश्मि, वाईपी सिंह, आईपी सिंह, सचिन कुमार, जयदेव सिंह, राजेंद्र, सुशील, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले दिन की खेल प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची
खेल-------------------प्रथम--------द्वितीय----तृतीय
100 मीटर दौड़-------अंकिशा-------आकांक्षा---मनीषा
200 मीटर दौड़-------अंकिशा-------ममता----- मनीषा
400 मीटर दौड़-------अंकिशा------शिवानी------ममता
ऊंची कूद-------------हिमांशी-------शिखा--------ज्योति
डिस्कस थ्रो----------अंकिशा-------अंजलि------वर्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें